पिथौरागढ़ : नाबालिग बालिका का शारीरिक शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार
पुलिस टीम ने आरोपी को किया मुनस्यारी कस्बे से गिरफ्तार

पिथौरागढ़ के मुनस्यारी से पुलिस टीम ने एक नाबालिग के साथ जबरदस्ती शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस मीडिया सैल से मिली जानकारी के अनुसार बीते 05 जून को थाना मुनस्यारी क्षेत्रान्तर्गत निवासी एक व्यक्ति ने थाने में सूचना देते हुए बताया कि राजेन्द्र राम, ग्राम चुलकोट थाना मुनस्यारी द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री का जनवरी 2025 में जबरदस्ती शारीरिक शोषण किया जिससे वह गर्भवती हो गयी है।
सूचना के आधार पर थाना मुनस्यारी में राजेन्द्र राम के विरूद्ध धारा 64 बीएनएस व 3/4 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया । पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा मामले को गम्भीरता से लेते हुए सीओ धारचुला केएस रावत के पर्यवेक्षण में आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिये। मामले की विवेचना उप निरीक्षक सुशीला आर्या को सौंपी गयी।
थानाध्यक्ष मुनस्यारी अनिल आर्या के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बीते दिवस आरोपी राजेन्द्र को कस्बा मुनस्यारी से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को कोर्ट में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल प्रदीप कन्याल व होम गाई धाम सिंह शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







