CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : भवन स्वामियों के विरूद्ध हुई कार्रवाई

सत्यापन अभियान के तहत भवन स्वामियों के 10- 10 हजार के चालान

जनपद में अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी व सीओ धारचुला कुवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा लगातार किरायेदार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बगैर सत्यापन पाए जाने पर संबंधित मकान मालिक के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है ।

 

ad

इस क्रम में थानाध्यक्ष थल शंकर सिंह व टीम द्वारा बूंगाछीना क्षेत्र में चैकिंग अभियान के दौरान कमल कुमार के मकान में उत्तर प्रदेश निवासी दो किरायेदार बगैर सत्यापन के पाए जाने पर पुलिस ने मकान मालिक के विरूद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत 10 हजार रूपये का चालान की कार्रवाई की।

 

इधर थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चंद्र जोशी व टीम द्वारा बेरीनाग क्षेत्र में चैकिंग अभियान के दौरान दो मकानों में बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर संबंधित मकान मालिकों क्रमशः हरीश चंद्र व हुकुम सिंह के विरूद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत 10-10 हजार रूपये के चालान जारी किये गए। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते