पिथौरागढ़ : टैक्सी स्टैंड के निकट से एक आरोपी को किया गिरफ्तार
शांति भंग में एक युवक गिरफ्तार, नियमों के उल्लंघन में दर्जनों के खिलाफ कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा वारण्टी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है। जिसके तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचूला हरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मुरारी द्वारा वारण्टी आरोपी सूरज बिष्ट को टैक्सी स्टैण्ड धारचूला से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के विरुद्ध एमवी एक्ट के मामले में वाद न्यायालय में विचाराधीन था। न्यायालय द्वारा कई बार समन भेजे जाने के बावजूद आरोपी उपस्थित नहीं हुआ, जिस कारण अदालत द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी के उपरान्त आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
इधर पुलिस द्वारा जिलेभर में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर देर रात्रि तक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसके तहत थानाध्यक्ष थल प्रकाश चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उप निरीक्षक दिनेश शर्मा व पुलिस टीम द्वारा थल क्षेत्र में शांति भंग करने वाले महेन्द्र राम को बीएनएसएस की धारा 172 के तहत गिरफ्तार किया गया।
इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों के उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 167 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







