PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : सपना ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

संगीत विषय में यूजीसी नेट उत्तीर्ण कर

पिथौरागढ़ जिले की होनहार बेटी सपना गोस्वामी पुत्री स्वर्गीय रमेश नाथ गोस्वामी ने संगीत विषय में यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। सपना के पति गोकुल नाथ भारतीय तिब्बती सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) में सेवारत हैं। वर्तमान में सपना सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय,

 

ad

अल्मोड़ा से डॉ. गंगा तमांग के निर्देशन और डॉ. सबीहा नाज़ के सह-निर्देशन में संगीत विषय में शोध कार्य कर रही हैं।  उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय डॉ. रमा खर्कवाल भट्ट को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग का इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सपना ने बताया कि वे भविष्य में संगीत के माध्यम से समाज की सेवा करना चाहती हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने दिवंगत पिता की प्रेरणा, गुरुजनों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को दिया है।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते