पिथौरागढ़ : पोश अधिनियम पर जागरूकता कार्यशाला
लक्ष्मण सिंह महर कैंपस में आयोजन

स्थानीय लक्ष्मण सिंह महर कैंपस में महिलाओं की सुरक्षा तथा सुरक्षित व सम्मानजनक शैक्षणिक एवं कार्य वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम पोश अधिनियम पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का उद्देश्य बीएड प्रशिक्षुओं को कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (निवारण, निषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम 2013 के प्रावधानों की जानकारी देना था। कार्यक्रम में परिसर निदेशक डॉ. हेमचंद्र पांडे ने पोश अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों, आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) की भूमिका, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया तथा पीड़ितों के अधिकारों पर विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान पायल भंडारी ने भी महिलाओं की सुरक्षा और कानूनी जागरूकता के महत्व पर अपने विचार रखे। बीएड प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए कहा कि जागरूकता ही यौन उत्पीड़न के विरुद्ध सबसे प्रभावी माध्यम है। कार्यशाला को प्रशिक्षुओं में कानूनी जागरूकता और लैंगिक संवेदनशीलता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।
कार्यक्रम में बीएड के प्रशिक्षु अक्षत, आकांक्षा, पायल, कपिल, निकिता, संतोष एवं सेल्वी सहित प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर सभी प्रशिक्षुओं ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम में डॉ. डीके उपाध्याय, विभाग प्रभारी डॉ. भावना पांडे, डॉ. ममता जोशी, डॉ. बबीता तितियाल, डॉ. प्रियंका आर्य, डॉ. प्रियंका पांडे, डॉ. हेमंत कुमार, डॉ. इंद्र मोहन पंत, डॉ. सोनाली कांडपाल, डॉ. मोनिका, डॉ. भावना भट्ट तथा डॉ. किरण बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के प्राध्यापकगण उपस्थित थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







