CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : बड़ी कार्रवाई, कानूनगो रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

आरोपी को उसके सरकारी आवास से रिश्वत लेते हुए धर दबोचा

पिथौरागढ़ के डीडीहाट में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने डीडीहाट तहसील में तैनात कानूनगो को 40,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने एक शिकायतकर्ता से भूमि की नाप के एवज में 50,000 रुपये की मांग की थी, आरोपी 40,000 रुपये रिश्वत लेने पर सहमत हो गया था।

 

शिकायतकर्ता की सूचना पर सतर्कता विभाग ने जाल बिछाया और आरोपी को उसके सरकारी आवास से रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। शिकायतकर्ता ने टोल.फ्री नंबर 1064 पर भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया कि कानूनगो ने डीडीहाट वार्ड में निर्माणाधीन मकान का काम रोक दिया और तोक छन्पट्टा में प्रस्तावित मकान के लिए भूमि नापने के बदले रिश्वत की मांग की गई है।

 

सतर्कता अधिष्ठान द्वारा मामले की प्राथमिक जांच करने पर आरोपों को सही पाया गया, जिसके बाद पुलिस उपाधीक्षक अनिल सिंह मनराल के पर्यवेक्षण और निरीक्षक प्रकाश चंद्र जोशी के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित की गई। सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की ट्रैप टीम ने कार्रवाई करते हुए तहसील परिसर स्थित आरोपी के सरकारी आवास पर जाल बिछाया और उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

 

आरोपी कानूनगो की पहचान नारायण सिंह करायत, निवासी खोल्टा, अल्मोड़ा, मूल निवासी ग्राम पजीना, तहसील रानीखेत के रूप में हुई। टीम ने उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम जांच शुरू कर दी है। निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते