पिथौरागढ़ : पूर्व सैनिक नारायण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त
पूर्व सैनिक संगठन ने की श्रद्धांजलि अर्पित

पिथौरागढ़ जनपद मुख्यालय के नजदीक कासनी गांव निवासी पूर्व सैनिक नारायण सिंह का 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलने पर पूर्व सैनिक संगठन ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
संगठन के उपाध्यक्ष मयूख भट्ट ने बताया कि दिवंगत पूर्व सैनिक नारायण सिंह 73 बटालियन बीएसएफ में 1969 पर चयनित हुए थे। 34 वर्ष की सैन्य सेवा के बाद 2003 में सेवानिवृत हुए। वे देश की सेवा में जम्मू कश्मीर, राजस्थान, गुजरात, अरुणाचल जैसे दुर्गम क्षेत्रों में तैनात रहे तथा वर्ष 1971, और 1999 के युद्ध में भी शामिल रहे।
सेवानिवृति के बाद भी उन्होंने सामाजिक कार्यों में बढ़- चढ़कर प्रतिभाग किया। शोक व्यक्त करने वालों में संगठन के सचिव रमेश सिंह महर, शेर सिंह, दयाल सिंह, नवीन गिरी, दौलत सिंह, किशन सिंह धामी, पीडी ओझा, लक्ष्मण सिंह देउपा सहित कई पूर्व सैनिक शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।