PithoragarhUttarakhand NewsWeather

पिथौरागढ़ : एनएच में आया मलबा, दर्जनों वाहन फंसे रहे, चेतावनी लेवल पर काली नदी

मंगलवार सुबह एक दर्जन से अधिक मार्ग बंद

सीमांत जनपद में बीते दिवस से शुरू हुई बारिश लगातार जारी है। बारिश के कारण कई स्थानों पर नाले उफान पर आ गए और नदियों के जल स्तर में भी वृद्धि हो गई। काली नदी का जल स्तर चेतावनी लेवल 889.00 पर पहुंच गया। कई स्थानों पर मलबा आने से मार्ग अवरूद्ध हो गए।

 

ad

पिथौरागढ़- टनकपुर आल वेदर रोड़ घाट के निकट आज तड़के मलबा आने से मार्ग अवरूद्ध हो गया, जिससे दर्जनों वाहनों की कतार दोनों ओर लग गई और सैकड़ों यात्री मार्ग में फंस गए, हालांकि मार्ग खोलने के प्रयास जारी थे, पर पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थरों के कारण मार्ग खोलने का कार्य भी प्रभावित रहा। थल- मुनस्यारी मार्ग में भी हरड़िया के निकट मलबा आने से मार्ग अवरूद्ध हो गया।

 

बारिश के कारण जिले के कई स्थानों पर नाले भी उफान पर आ गए। जिले के विभिन्न स्थानों पर बारिश लगातार जारी थी। लगातार हो रही बारिश के कारण मार्ग खोलने के कार्य भी प्रभावित हो रहे थे , घाट क्षेत्र में बारिश रूकते ही मलबा हटाकर यातायात सुचारू करवाया गया, जिससे मार्ग में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली। पर पहाड़ी से मलबा व पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ था।

 

आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह जिले में एक दर्जन से अधिक मार्ग बंद थे, बंद मार्गो को खोलने के प्रयास लगातार जारी थे। जिले के डीडीहाट में सर्वाधिक 50 एमएम बारिश दर्ज की गई है। जिले में हो रही बारिश के कारण काली नदी का जल स्तर चेतावनी लेवल 889.00 पर पहुंच गया। सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

 

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते