PithoragarhPoliticsUttarakhand News

पिथौरागढ़ : राहुल गांधी की जनसभा की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा

कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जनसभा को सफल बनाने का लिया संकल्प

जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष मुकेश पंत की अध्यक्षता में गंगोलीहाट स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 4 जून को अल्मोड़ा में प्रस्तावित कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जनसभा की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

 

बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जनसभा को सफल बनाने के लिए गांव-गांव और बूथ स्तर तक जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को जनसभा में शामिल करने तथा कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

 

बैठक में कहा गया कि राहुल गांधी की जनसभा उत्तराखंड की राजनीति में महत्वपूर्ण संदेश देगी और आम जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने का अवसर प्रदान करेगी। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जनसभा को सफल बनाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

 

बैठक में जिला उपाध्यक्ष निशांत उप्रेती, ब्लॉक अध्यक्ष भगवत सिंह रौतेला, नगर अध्यक्ष दीपक धानिक, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री खजान चंद्र ‘गुड्डू’, पूर्व महिला ब्लॉक अध्यक्ष उमा मेहरा, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज टम्टा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेखा भंडारी, बलवंत सिंह मेहरा, हयात सिंह बोरा, ग्रामीण महिला ब्लॉक अध्यक्ष रमा खाती, पूर्व नगर अध्यक्ष नारायण बोहरा, रिंकी बिष्ट, अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेश सचिव मालती आर्य, पूरन राम, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संजू बोरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते