inspectionPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : जिलाधिकारी ने दिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश

जिलाधिकारी ने किया स्लाइड ज़ोनों का स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने आज दिल्ली बैंड और आसपास के सभी स्लाइड ज़ोनों का मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया और आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

ad

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पायर जियो कंपनी को निर्देशित किया कि आपदा प्रबंधन कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए ड्रोन से मलबे के ऊपरी हिस्से की वास्तविक स्थिति का आंकलन किया जाए, ताकि आगे की कार्यवाही ठोस योजना के साथ की जा सके। साथ ही उन्होंने प्रकाश एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए यूपीसीएल अधिकारियों को आदेश दिए गए कि स्लाइड ज़ोनों के आसपास पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे रात्रि के समय भी भूस्खलन की सटीक जानकारी मिल सके और कार्यों में तेजी लाई जा सके।

 

जिलाधिकारी ने यातायात और निगरानी व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग को निर्देश दिए गए कि स्लाइड ज़ोनों के आसपास बैरियर लगाए जाएं और पीआरडी, होमगार्ड तथा पुलिस कर्मियों की रोटेशन ड्यूटी सुनिश्चित की जाए, ताकि यातायात सुचारू रहे और यात्रियों को असुविधा न हो। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर यात्रियों को ग्यारह देवी और ऐंचोली के आसपास अस्थायी रूप से रोका जाए। रुकने के लिए उचित व्यवस्था की जाए और सड़क खुलने की आधिकारिक सूचना प्राप्त होने पर ही उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति दी जाए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर मंजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी मोजूद थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते