ActionPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : डीएम आशीष भटगांई एक्शन मोड में, लापरवाही पर जताई नाराजगी

स्कूल से शिक्षा कार्यालय तक डीएम का औचक निरीक्षण, लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश

पिथौरागढ़ जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने मंगलवार को विभिन्न शासकीय संस्थानों का औचक निरीक्षण कर शिक्षा एवं बाल विकास व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र बिण, पीएम श्री प्राइमरी स्कूल, हाई स्कूल बिण, उपखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तथा खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया।

 

सबसे पहले जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र बिण पहुंचकर बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद भी किया और संबंधित अधिकारियों को बच्चों के पोषण एवं नियमित उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने पीएम श्री प्राइमरी स्कूल बिण का निरीक्षण किया।

 

यहां उन्होंने प्रधानाध्यापक नवल पंत से विद्यालय की छात्र संख्या, शैक्षणिक गतिविधियों एवं मिड डे मील व्यवस्था की जानकारी ली। मिड डे मील की गुणवत्ता परखने के लिए जिलाधिकारी ने स्वयं भोजन का स्वाद चखा। विद्यालय में 93 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय की व्यवस्थाओं और अनुशासित संचालन की सराहना की।

 

साथ ही प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों को बेहतर कार्य के लिए बधाई दी। निरीक्षण के दौरान हाई स्कूल बिण में भी साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यालयी अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने उपखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया, जहां कर्मचारियों की कार्यप्रणाली एवं उदासीनता पर उन्होंने नाराजगी जताई।

 

डीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी तरुण पंत को संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ शो कॉज नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान भी उन्होंने अभिलेखों एवं उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया और लंबित मामलों के त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यों में लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा एवं बाल विकास से जुड़े संस्थानों में गुणवत्ता, अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासकीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते