PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : कर्मियों ने युवाओं संग चलाया अभियान

नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत काली नदी किनारे चला अभियान

झूलाघाट क्षेत्र में काली नदी व इससे सटे क्षेत्रों के आसपास पर्यावरण की स्वच्छता, संरक्षण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उदेश्य से डीएफओ के निर्देशन में वनक्षेत्राधिकारी दिनेश जोशी के नेतृत्व मे नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत तालेश्वर मंदिर परिसर एवं नदी तट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों, युवाओं, एसएसबी एवं वन कर्मियों ने प्रतिभाग किया।

 

ad

प्रतिभागियों को जल संरक्षण, नदी प्रदूषण के दुष्प्रभाव एवं स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही समय- समय पर इस तरह के अभियान चलाने की अपील भी लोगों से की गई। वन विभाग ने कहा कि नमामि गंगे अभियान के माध्यम से नदियों की स्वच्छता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

 

साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे नदी में कचरा न डालें और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करें। कार्यक्रम का समापन सामूहिक शपथ के साथ किया गया, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने स्वच्छता बनाए रखने एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

 

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते