पिथौरागढ़ : पूर्व सैनिकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
10 दिवसीय मौन पाल प्रशिक्षण में दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां

पिथौरागढ़ में पूर्व सैनिक संगठन की पहल पर पूर्व सैनिकों के लिए आयोजित 10 दिवसीय मौन पालन प्रशिक्षण संपन्न हो गया। संगठन के उपाध्यक्ष मयूख भट्ट ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त पूर्व सैनिकों को अब हनी मिशन से जोड़ा जायेगा।
पूर्व सैनिक संगठन पूर्व सैनिकों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रयास कर रहा है। संगठन के प्रयासों से खादी ग्रामोद्योग बोर्ड ने 16 चयनित पूर्व सैनिकों को प्रशिक्षण दिया। पूर्व सैनिकों को मौन पालन बाक्स, मौन पालन, शहद निकालने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
खादी ग्रामोद्योग विभाग के प्रशिक्षक गौरव जोहरी और पवन भट्ट ने कहा कि मौन पालन प्रशिक्षण से पूर्व सैनिक घर बैठे ही अच्छा खासा रोजगार कर सकते हैं। जिले में शहद की मांग लगातार बढ़ रही है। बताया कि प्रशिक्षण लेने वाले पूर्व सैनिकों को जल्द ही मौन पालन बाक्स और टूल किट उपलब्ध कराये जायेंगे। संगठन ने प्रशिक्षण के आयोजन को लेकर लिए विभाग के उपनिदेशक भीम सिंह कंडारी का आभार व्यक्त किया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।