CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : उत्पाद मचाने वाले हुए गिरफ्तार, संयुक्त गश्त

सीमा क्षेत्र में विशेष चौकसी

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में शांति भंग करने व उत्पात मचाने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है। जिसके तहत कनालीछीना पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बीते दिवस कनालीछीना पुलिस टीम को कस्बे में एक व्यक्ति द्वारा शराब के नशे में गाली-गलौज करते हुए उत्पात मचाने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची टीम ने

 

ad

उत्पात मचा रहे हरीश सिंह दिगारी, उम्र 35 वर्ष को पुलिस एक्ट की धारा 81(1) के अंतर्गत लोक अवदूषण कारित करने पर हिरासत में लिया। साथ ही कुंडल सिंह दिगारी, उम्र 48 वर्ष को भी लोक अवदूषण कारित करने के जुर्म में पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई कर चालान किया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कनालीछीना प्रवीण सिंह, कांस्टेबल दिनेश सिंह व पंकज पंगरिया शामिल थे।

 

इधर जनपद की अंतरराष्ट्रीय सीमा को और अधिक सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस द्वारा सशस्त्र सीमा बल के साथ संयुक्त गश्त और निगरानी अभियान चलाया गया। अभियान के तहत संवेदनशील स्थानों, झूला पुलों और सीमावर्ती इलाकों में विशेष चौकसी बरती जा रही है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पांडे के नेतृत्व में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा के ध्याण क्षेत्र में गश्त की। इस दौरान लोगों को जागरूक भी किया गया।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते