PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : समितियों, अनटाइड फंड, खाते के संचालन और अभिलेख रखरखाव की जानकारी

राज्य स्थापना दिवस पर सैणराथी में स्वास्थ्य जागरूकता बैठक आयोजित

उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य में आयुष्मान आरोग्य मंदिर सैणराथी में ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समितियों के पदाधिकारियों और सदस्यों की स्वास्थ्य जागरूकता बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत आयुष्मान आरोग्य मंदिर सैणराथी की टीम द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित करने से हुई।

 

ad

कार्यक्रम में ग्राम सैणराथी, बेडूमहर और किमखेत की ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समितियों के प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। ब्लॉक समन्वयक गंभीर सिंह मेहता ने समितियों की संरचना, गठन, मुख्य गतिविधियों, अनटाइड फंड, बैंक खाते के संचालन और अभिलेख रखरखाव की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में एएनएम दीपिका उनियाल, सीएचओ दिक्षा मेहता, उपकेंद्र की आशा कार्यकर्ताएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, गर्भवती व धात्री महिलाएं, किशोर-किशोरियां और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

 

बैठक में किलकारी योजना, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में ग्राम प्रधान मुकेश सिंह मेहता, प्रदीप सिंह मेहता, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रहलाद राम और कुंदन सिंह महर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार साझा किए। संचालन ब्लॉक समन्वयक गंभीर सिंह मेहता ने किया।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते