पिथौरागढ़ : मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई, गिरफ्तार
दर्जनों के खिलाफ कार्रवाई, वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान जारी

पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी करने तथा शराब के नशे में वाहन चलाकर अपनी व दूसरों की जान खतरे में डालने वालों के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ केएस रावत के पर्यवेक्षण में लगातार कार्रवाई जारी है।

अभियान के तहत थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम कांस्टेबल बाला राणा, अमन गोस्वामी व चालक कांस्टेबल सुनील कुमार द्वारा मुखबिर की सूचना पर घाटीबगड़ के पास आरोपी धरम सिंह पुत्र मान को 05 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना बलुवाकोट में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन के नेतृत्व में पुलिस टीम उप निरीक्षक ललित डंगवाल, चौकी प्रभारी चंडाक द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान सौरभ कुमार को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत ट्रैफिक रूल तोड़ने पर कुल 75 तथा मिशन मर्यादा के तहत कुल 39 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी।
इधर एसओ गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आरोपी नारायण सिंह, निवासी दुण्टाचौड़ा, कण्डारीछीना गंगोलीहाट को कस्बा गंगोलीहाट से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत वाद न्यायालय में विचाराधीन था। न्यायालय द्वारा कई बार समन भेजे जाने के बावजूद आरोपी हाजिर नहीं हुआ, जिस कारण अदालत द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी के पश्चात आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







