CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : घर में नाबालिग को अकेला पाकर युवक ने बहला-फुसलाकर

गुमशुदा नाबालिग बालिका को किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के निकट जाजरदेवल थाना क्षेत्रातंर्गत एक युवक ने नाबालिग बालिका को घर में अकेला पाकर बहला- फुसलाकर भगा लिया, सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर किशोरी को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

ad

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना जाजरदेवल में बीते दिवस एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उनकी 13 वर्षीय पुत्री को घर पर अकेला पाकर रवि नामक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना जाजरदेवल पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2) बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

 

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के आदेशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष जाजरदेवलमनोज पाण्डेय के नेतृत्व में बालिका की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गयी। पुलिस टीम द्वारा जानकारी जुटाते हुए त्वरित कार्रवाई कर पण्डा बाईपास के पास से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया तथा आरोपी रवि, निवासी तोली गांव, जिला बैतड़ी (नेपाल) उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

 

मामले में गंभीरता को देखते हुए मुकदमे में धारा 16/17 पोक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुप्रिया नेगी, हेड कांस्टेबल जरनैल सिंह, महिला कांस्टेबल मंजू धामी व कांस्टेबल चालक इन्द्र प्रकाश शामिल थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते