पिथौरागढ़ : सघन चेकिंग अभियान में चार दबोचे, दर्जनों के खिलाफ कार्रवाई
शराब पीकर वाहन चलाने व ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर

पुलिस अधीक्षक रेखा याद के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, क्षेत्राधिकारी डीडीहाट कुंवर सिंह रावत एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन व सार्वजनिक स्थल पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले कुल 165 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में चौकी ऐंचोली प्रभारी उप निरीक्षक कमलेश जोशी द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालक आशीष चन्द्र एवं अनीता को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए गए। थानाध्यक्ष कनालीछीना आरती के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक मोहन सिंह गंगोला व टीम द्वारा शराब के नशे में सरेआम उत्पात मचाकर शांति व्यवस्था भंग करने वाले सतीश भट्ट निवासी बन्दरलीमा को पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत गिरफ्तार कर चालानी कार्रवाई की गई।
थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह व टीम द्वारा सरेआम उत्पात मचाकर लोक शांति भंग करने वाले सुनील प्रसाद निवासी पय्यापौड़ी को बीएनएसएस की धारा 172 के तहत गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 165 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







