PithoragarhSportsUttarakhand News

पिथौरागढ़ : बालिकाओं का शानदार प्रदर्शन, 12 स्वर्ण सहित 13 पदक जीते

राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स हॉस्टल का शानदार प्रदर्शन

राज्य स्तरीय विद्यालयी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स गर्ल्स हॉस्टल की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 स्वर्ण और एक रजत समेत कुल 13 पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में हॉस्टल की 13 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया और सभी ने पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

26 से 28 सितंबर 2026 तक हल्द्वानी (नैनीताल) में आयोजित प्रतियोगिता के अंडर-17 आयु वर्ग में माया राय ने 42-44 किग्रा, जैनी ने 46-48 किग्रा, याशिका ने 50-52 किग्रा, अनुष्का ने 54-57 किग्रा, खुशी ने 58-60 किग्रा और रिया ने 63-66 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं दिया ने 52-54 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया।

अंडर-19 आयु वर्ग में जया बिष्ट ने 45 किग्रा, कृष्णा ने 48-51 किग्रा, सलोनी ने 51-54 किग्रा, गोदावरी ने 54-57 किग्रा, भूमि थापा ने 57-60 किग्रा और अंशिका ने 60-63 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। स्पोर्ट्स हॉस्टल की बालिकाएं  प्रशिक्षक बबीता मेहता और सुनीता मेहता से बॉक्सिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। जिला क्रीड़ाधिकारी अनूप बिष्ट एवं खेल विभाग के प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सभी पदक विजेता बालिकाओं और प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं दीं।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते