CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : अवैध शराब का कारोबार, होटल संचालक गिरफ्तार

वरिष्ठ नागरिकों की समस्या व समाधान को चल रहा विशेष अभियान जारी

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में होटल व ढाबों की आड़ में अवैध रूप से शराब बेचने एवं शांति व कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध लगातार सघन चेकिंग अभियान जारी है।

 

ad

क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी तथा क्षेत्राधिकारी धारचुला केएस रावत के पर्यवेक्षण में चले अभियान में आज प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उप निरीक्षक ललित डंगवाल, हेड कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह व कांस्टेबल नीरज भोज द्वारा कुमौड़ तिराहे के पास ढाबे की आड़ में शराब बेचने व पिलाने पर 12 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब सहित ढाबा संचालक सूरज प्रसाद को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

 

इधर वरिष्ठ नागरिकों की समस्या व समाधान को पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डे के नेतृत्व में थाना जाजरदेवल की पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र के दूरस्थ गांवों में जाकर वरिष्ठ नागरिकों से भेंट की। पुलिस टीम ने उनकी निजी, पारिवारिक, स्वास्थ्य संबंधी एवं विभागीय समस्याओं को सुना तथा कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।

 

बुजुर्गों को पुलिस सहायता नंबर 112 तथा 9411112982 की जानकारी देते हुए, किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया गया। अभियान को लेकर बुजुर्गो ने पुलिस का आभार प्रकट किया।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते