CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद 

21 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्करी में लिप्त वाहन किया सीज 

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम को लेकर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन व सीओ गोविंद बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने एक आरोपी को 21 पेटी अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार किया है।

 

ad

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात तक जाखनी तिराहे के पास विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वाहन चालक ने पुलिस को देखकर अपनी कार तेज़ी से भगा दी। पुलिस टीम ने बिना देर किए वाहन का पीछा किया और कुछ दूरी पर वाहन को रोक लिया।

 

तलाशी के दौरान पुलिस को वाहन में 21 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मिली। इस मामले में आरोपी सूरज उर्फ सतीश चन्द्र जोशी, ग्राम फगाले को गिरफ्तार किया गया। तस्करी में शामिल वाहन, एक अल्टो कार, को भी पुलिस ने सीज कर दिया।आरोपी के खिलाफ कोतवाली में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही जारी थी,

 

बरामद शराब की कीमत लगभग 02 लाख रूपये आंकी गयी। पुलिस टीम में अपर उ0नि0 भुवन राम आर्या, का0 हेमन्त पटवाल, होमगार्ड विनोद, होमगार्ड राजू यादव आदि थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते