पिथौरागढ़ : कैडेट्स को दी अग्निवीर भर्ती की जानकारी
एनसीसी कैडेट्स का प्रशिक्षण शिविर जारी

पिथौरागढ़ के जवाहर नवोदय विद्यालय में चल रहे एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण में शनिवार का दिन कैडेट्स के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा। सेना भर्ती कार्यालय से पहुंची टीम ने कैडेट्स को अग्निवीर और सेना में अधिकारी बनने की पूरी प्रक्रिया समझायी।

ले.कर्नल बीएस तड़ागी के नेतृत्व में चल रहे वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में शनिवार को कर्नल राहुल के नेतृत्व में पहुंची टीम ने कैडेट्स को अग्नवीर भर्ती की पूरी प्रक्रिया समझायी। युवाओं को बताया कि गया कि वे किस तरह दौड़ में सफल हो सकते हैं। इसका व्यवहारिक प्रशिक्षण भी कैडेट्स को दिया गया। पहले तीन स्थान पर रहे कैडेट्स को शिविर समापन पर पुरस्कृत किया जायेगा।
विद्यालय के वृहद हाल में विद्यार्थियों को एनडीए, टीएएस, आईएएम और एनसीसी के माध्यम से सेना में आफिसर्स बनने के लिए आवश्यकता योग्यता और तैयारी के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिये गये। कर्नल राहुल ने बताया कि सैनिक जीडी, टेक्निकल, एसकेटी और ट्रेडमैन के रूप में अग्निवीर भर्ती कराई जाती है। हर वर्ष फरवरी से अप्रैल के बीच रजिस्ट्रेशन और जून जुलाई में भर्ती की जाती है। उन्होंने कैडेट्स से पूछा कि कितने लोगों ने भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन किया है।
कैडेट्स ने बताया कि जानकारी के अभाव में वे रजिस्ट्रेशन नहीं करवा सके। इस अवसर पर कैंप एडजूडेंट एवं एनसीसी अधिकारी बीआर कोहली, सूबेदार मेजर सुरेंद्र सिंह, सूबेदार मेजर गंगा सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







