पिथौरागढ़ : जितेश को अध्यक्ष और अमन को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी
नई कार्यकारिणी का गठन, संयुक्त अधिवेशन संपन्न

पिथौरागढ़ के विकास खण्ड विण सभागार में कृषि कर्मचारी अधीनस्थ कृषि सेवा संघ की जनपद शाखा का संयुक्त अधिवेशन नई कार्यकारिणी के साथ संपन्न हो गया।

अधिवेशन का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि मुख्य कृषि अधिकारी अमरेन्द्र कुमार चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी सुघर सिंह वर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान कृषि कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें
जितेश चन्द्र पन्त को अध्यक्ष, कमलेश पन्त, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमन बोहरा को महामन्त्री, चन्दन सिंह बोहरा कोषाध्यक्ष को चुना गया।
साथ ही अधीनस्थ कृषि सेवा संघ जनपद कार्यकारणी के लिए अध्यक्ष भुवन चन्द्र तिवारी, उपाध्यक्ष किरन धामी एवं अरूण कुमार, महामंत्री विनीत चन्द्र व कोषाध्यक्ष इन्द्र सिंह धामी को चुना गया। समस्त पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध किया गया।
इस अवसर पर अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के कुमांऊ मण्डल अध्यक्ष विजय शर्माए, महामंत्री मनीष कुशवाहा, उपाध्यक्ष कृषाल यादव, राज्य संयुक्त कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष प्रदीप भट्ट, राजकीय शिक्षक संघ के जिला महामंत्री प्रवीण रावल, एनएमओपीएस के जिला अध्यक्ष विजेन्द्र लुंठी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संघ के जिला महामंत्री चन्द्र प्रकाश जोशी, मिनिस्ट्रीयल एसोसियेसन उपाध्यक्षा वंदना भट्ट, वरिष्ठ कर्मचारी नेता (सेनि.) राजेन्द्र सिंह खनका एवं कृषि विभाग के समस्त कर्मचारी मौजूद थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







