PithoragarhPoliceUttarakhand News

पिथौरागढ़ : मानव तस्करी की रोकथाम को लेकर संयुक्त कार्रवाई

झूला पुल पर चलाया गया जागरूकता अभियान, महिलाओं और बच्चों को किया सतर्क

पिथौरागढ़ पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में आज पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, कोतवाली झूलाघाट पुलिस और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय झूला पुल सीमा क्षेत्र में मानव तस्करी की रोकथाम हेतु सघन चेकिंग और जन-जागरूकता अभियान संचालित किया।

 

ad

अभियान के दौरान आमजन को मानव तस्करी के खतरों, उसके दुष्परिणामों और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों को सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। इस अभियान का नेतृत्व एएचटीयू प्रभारी निरीक्षक सतीश शर्मा ने किया, इस मौके पर एचसीपी तारा बोनाल, कांस्टेबल महेन्द्र मेहर और कांस्टेबल रणवीर कंबोज शामिल थे।

 

वहीं कोतवाली झूलाघाट प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस एवं एसएसबी टीम द्वारा स्थानीय नागरिकों को महिला अपराध, बाल भिक्षावृत्ति, मानव तस्करी और नशा उन्मूलन जैसे मुद्दों पर भी जागरूक किया गया। अभियान के तहत सीमा क्षेत्र में जागरूकता पोस्टर और बैनर भी प्रमुख स्थानों पर लगाए गए, ताकि अधिक से अधिक लोग मानव तस्करी जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूक और सतर्क रह सकें।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते