MeetingPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : मयूख अध्यक्ष व दयाल बने सचिव

पूर्व सैनिक संगठन की त्रैमासिक बैठक, चुनाव संपन्न

पिथौरागढ़ पूर्व सैनिक संगठन की त्रैमासिक बैठक में आज विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों और मातृशक्ति ने भाग लिया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा के साथ संगठन का त्रैमासिक आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया। इस दौरान संगठन के नए पदाधिकारियों का चुनाव भी पारदर्शी मतदान प्रक्रिया के माध्यम से संपन्न हुआ।

 

ad

वरिष्ठ सलाहकार दिवाकर बोहरा और श्याम विश्वकर्मा की देखरेख में हुए चुनाव में पदाधिकारियों का चयन निष्पक्ष रूप से किया गया। पहली बार मतदान के माध्यम से पदाधिकारियों के चयन को लेकर पूर्व सैनिकों में विशेष उत्साह देखा गया। चुनाव में मतदान के आधार पर अध्यक्ष मयुख भट्ट, उपाध्यक्ष सूबेदार मेजर रमेश सिंह महर व कैप्टन लक्ष्मण सिंह देउपा, सचिव कैप्टन दयाल सिंह,

 

उपसचिव कैप्टन ललित मोहन सिंह (सेना मेडल) कोषाध्यक्ष नायब सूबेदार श्याम विश्वकर्मा, उप कोषाध्यक्ष नायब सूबेदार देवेंद्र दिगारी, मीडिया प्रभारी कैप्टन विक्रम सिंह (सेना मेडल), उप मीडिया प्रभारी सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह जोरा व हवलदार प्रदीप सिंह रावत और वरिष्ठ सहाहकार सुबेदार मेजर गिरधर सिंह खनका व सुबेदार मेजर प्रहलाद सिंह बोहरा को चुना गया।

 

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन और समाज के हितों में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। संगठन ने बताया कि सभी पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शीघ्र ही भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर दीपा जोशी, प्रमिला बोहरा, दीपा चुफाल, कैप्टन उमेश फुलेरा, धर्म रसूनी, हयात सिंह, भोपाल सिंह, शेर सिंह, गिरधर सिंह खनका तथा संगठन के धर्म गुरु नवीन गुरुरानी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते