EducationPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़: करन का माल्यार्पण के साथ हुआ भव्य स्वागत

राउप्रावि कनारीपाभैं के छात्र का इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन

पिथौरागढ़ के विकासखंड विण के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कनारी पाभैं के कक्षा आठ के छात्र करन सिंह का इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत बाल वैज्ञानिक के रूप मे चयन होने पर विद्यालय सहित क्षेत्र में खुशी की लहर है। योजना के तहत करन सिंह को दस हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी, जिस धनराशि से उसको दिये गए आइडिया पर मॉडल प्रस्तुत करना होगा।

 

ad

बाल वैज्ञानिक की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार व अभिभावको द्वारा एक समारोह आयोजित कर वैज्ञानिक सोच वाले इस छात्र का फूल मालाओं से स्वागत कर मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरीश चंद्र जोशी ने कहा कि विद्यालय दिन प्रतिदिन नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा रहा है जिससे अभिभावकों का विद्यालय के प्रति विश्वास जगा है।

 

गौरतलब है कि इससे पूर्व भी विद्यालय के छात्र अमन भंडारी व लोकेश ऐरी को इंस्पायर अवार्ड से सम्मानित किया गया है और इसी वर्ष चार छात्र एनएमएमएसएस में सफल हुए हैं, इसके अलावा दो छात्राऐं मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रावृति योजना परीक्षा मे सफल हुई हैं और खेल प्रतियोगिताओं में एक बालिका को राज्य स्तर पर रजत पदक प्राप्त हुआ।

 

एसएमसी अध्यक्ष ललित सिंह ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जो कार्य विद्यालय के अध्यापकों द्वारा किये जा रहे हैं वो सराहनीय हैं। स्वागत समारोह में विद्यालय के शिक्षक नरेश पुनेठा, बलवंत भंडारी, प्राथमिक विद्यालय कनारी पाभैं की प्रधानाध्यापिका गीता, आँगनवाड़ी कार्यकर्ती ज्योति ऐरी, सहायिका सुमन भंडारी सहित अभिभावक मौजूद थे।

 

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते