AccidentPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : बीती रात कार गिरी गहरी खाई में, 03 लोग सवार

सराहनीय रेस्क्यू कार्य, एसपी ने की रेस्क्यू टीम की सराहना

बीती देर रात एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में तीन लोग सवार बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

 

ad

पिथौरागढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात जौलजीबी से डीडीहाट की ओर जा रही एक कार संख्या UK05E 9126 कोतवाली अस्कोट क्षेत्रान्तर्गत बिरखम नामक स्थान पर अनियन्त्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस टीम व एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों सहित तत्काल मौके पर पहुंची।

 

रात का समय व गहरी खाई होने के कारण टीम को रेस्क्यू कार्य के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा, फिर भी जोखिम उठाकर टीम द्वारा तत्परता से रेस्क्यू अभियान चलाया गया और खाई में उतरकर वाहन में सवार तीनों घायल व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालकर त्वरित उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया गया, जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा थानाध्यक्ष अस्कोट व उनकी टीम तथा एसडीआरएफ जवानों के त्वरित रेस्क्यू कार्य की सराहना की है।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते