पिथौरागढ़ : दुकान की आड़ में बेच रहा था शराब, पहुंची पुलिस
उत्पात मचाने वाले 02 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, एक वारंटी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला कुंवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में बीती रात जिलेभर में चले अभियान के तहत पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने एवं शराब पीकर हंगामा करने वाले कुल 121 व्यक्तियों के विरुद्ध एमवी एक्ट एवं पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

इस दौरान थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक प्रदीप मिश्रा, कांस्टेबल दिनेश जोशी एवं होमगार्ड कुंदन राम द्वारा बुडकाफल क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक किराने की दुकान में अवैध रूप से शराब बेचने व परोसने वाले दुकान संचालक त्रिभुवन सिंह कफलिया को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के तहत थाना डीडीहाट में अभियोग पंजीकृत किया गया।
थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पांडे व पुलिस टीम के साथ जाजरदेवल क्षेत्र में शराब के नशे में सरेआम उत्पात मचाने वाले हिमांशु बसेड़ा एवं विमल भण्डारी को बीएनएसएस की धारा 170 एवं 172 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।
इधर वारंटी आरोपियों की गिरफ्तार को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी संजीव कुमार, हेड कांस्टेबल पूरन सिंह व कमल महरा, कांस्टेबल हरीश सिंह व प्रविन्द्र कुमार द्वारा प्रताप सिंह कोश्यारी, निवासी कपकोट हाल निवासी बरम को उसके घर बरम से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 75 व पोक्सो अधिनियम की धारा 9/10 के अंतर्गत वाद न्यायालय में विचाराधीन था। न्यायालय द्वारा कई बार समन भेजे जाने के बावजूद आरोपी हाजिर नहीं हुआ, जिस कारण अदालत द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। गिरफ्तारी के पश्चात आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







