पिथौरागढ़ : एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृहद पौधारोपण
स्व. डॉ. आर.एस. टोलिया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुनस्यारी

स्व. डॉ. आर.एस. टोलिया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुनस्यारी में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई, पर्यावरण समिति एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य चन्द्र प्रकाश आर्य ने की।
महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. रिफाकत अली ने बताया कि उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आह्वान पर प्रदेशभर में बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जा रहा है। इसी क्रम में महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए तथा उनके संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में प्राध्यापकों, कर्मचारियों, छात्रसंघ अध्यक्ष चन्दन तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ. रिफाकत अली, अमित कुमार टम्टा, डॉ. रीता आर्या, निधि मारोठिया, डॉ. रीतू, डॉ. पुष्पा कालाकोटी, डॉ. प्रशान्त जोशी, डॉ. अशोक कुमार मौर्य, डॉ. भारत, डॉ. मनीषा पाण्डे, डॉ. चेतन चन्द्र जोशी, डॉ. राजेन्द्र सिंह राणा, डॉ. दिनेश चन्द्र पाण्डे, प्रेमा पाण्डेय एवं हेम चन्द्र द्विवेदी सहित महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य हरित पर्यावरण को बढ़ावा देना, जैव विविधता का संरक्षण करना तथा विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना रहा।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







