पिथौरागढ़ : नाबालिग का शारीरिक शोषण व अश्लील वीडियो किया वायरल
पुलिस टीम ने आरोपी को किया रूद्रपुर से गिरफ्तार

एक नाबालिग से शारीरिक शोषण कर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने रूद्रपुर से गिरफ्तार कर लिया।
पिथौरागढ़ पुलिस मीडिया सैल से मिली जानकारी के अनुसार बीते 06 फरवरी 2025 को तहसील बेरीनाग के राजस्व क्षेत्र में एक नाबालिग से शारीरिक शोषण कर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के संबंध में आरोपी विजय कोहली के विरुद्ध धारा 64 बीएनएस, 66डी आईटीएक्ट और 5/6 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी फरार चल रहा था।
उक्त मामले की विवेचना राजस्व क्षेत्र से जनपद पुलिस को प्राप्त हुई। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक थाना जौलजीबी संजीव कुमार द्वारा मामले की जांच की जा रही थी। सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई थी।
पुलिस टीम ने जानकारी जुटाते हुए सर्विलांस की मदद से आरोपी विजय कोहली, बलियापानी, गंगोलीहाट, उम्र 21 वर्ष को शक्ति विहार रूद्रपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक भुवन गहतोड़ी, चौकी प्रभारी सेराघाट, हेड कांस्टेबल महेन्द्र पाल, कांस्टेबल कमल तुलेरा (सर्विलांस सैल) शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।