पिथौरागढ़ : नव्या व पीहू ने मारी बाजी
खेल महाकुंभ के अंतर्गत सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी

खेल महाकुंभ के अंतर्गत सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी के आठवें दिन आज डसीला बैडमिंटन हॉल बिण में अंडर 14 और 19 आयु वर्ग के बालिकाओं की बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के अंडर 14 एकल वर्ग में पिथौरागढ़ विधानसभा की नव्या प्रथम, अल्मोड़ा की गायत्री रावत द्वितीय तथा डीडीहाट की गौरविका कन्याल तृतीय स्थान पर रही।

डबल्स प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ विधानसभा की काव्य बोरा और मानवी बिष्ट की जोड़ी प्रथम स्थान पर रही, जबकि अल्मोड़ा की अर्पिता और मेघा की जोड़ी द्वितीय तथा चंपावत की रिद्धिमा और गीता की जोड़ी तृतीय स्थान पर रही। अंडर-19 एकल वर्ग में पिथौरागढ़ विधानसभा की पीहू नेगी प्रथम, अल्मोड़ा की कमल बिष्ट द्वितीय व गंगोलीहाट की प्रांजली तृतीय स्थान पर रही।
डबल्स प्रतियोगिता में अल्मोड़ा की प्रतिभा और दिशा की जोड़ी प्रथम पिथौरागढ़ की नेहा और हिमांशी की जोड़ी द्वितीय और डीडीहाट की भावना और सोनाली की जोड़ी तृतीय स्थान पर रही। युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि अंडर 14 बालक वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता केएनयू राइंका खेल मैदान में आयोजित की जा रही है जिसमें 12 विधानसभाओं में से 07 विधानसभाओं की टीमों ने प्रतिभाग किया।
फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले बुधवार को खेले जाएंगे। आज की प्रतियोगिताओं को संपन्न कराने में जिला युवा कल्याण अधिकारी डॉक्टर जगदीश कुमार नेगी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक भट्ट, हेमा पांडे, गंगा आर्य, कुलदीप और खेल प्रशिक्षक दीपांक, नीरज सौन और व्यायाम शिक्षक भूपेंद्र चौहान, नितिन उप्रेती, अर्जुन कुमार, इंद्रजीत सामंत, कृष्णा, पंकज रावत सहित अन्य शिक्षकों ने द्वारा सहयोग दिया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







