पिथौरागढ़ : दुकान संचालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
शांति भंग और ड्रिंक एण्ड ड्राईव करने पर सख्त कार्रवाई, 04 व्यक्ति गिरफ्तार

अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम व नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस की कार्रवाई जनपदभर में जारी है। जिसके तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बेरीनाग नरेश कुमार के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक शांति प्रकाश, हेड कांस्टेबल संजीव यादव व विजेन्द्र सिंह द्वारा बेरीनाग क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक ढाबा संचालक नरेन्द्र राणा,

राईआगर को ढाबे में अवैध रूप से शराब बेचने व परोसने पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध कोतवाली बेरीनाग में आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा जाजरदेवल क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग के दौरान शांति भंग करने वाले ललित भट्ट व टीकराम भट्ट को बीएनएसएस की धारा 172 के तहत गिरफ्तार किया गया।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उप निरीक्षक कमलेश जोशी व टीम द्वारा एचोली क्षेत्र में वाहन चकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालक अमित कोहली व सावन सिंह को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान के तहत यातायात नियमों के उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 58 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







