पिथौरागढ़ : नई जिला कार्यकारिणी, फिर मिली वल्दिया को अध्यक्ष व वर्मा को मंत्री की जिम्मेंदारी
प्राथमिक शिक्षा संघ, अध्यक्ष, मंत्री व कोषाध्यक्ष निर्विरोध निवार्चित

पिथौरागढ़ के रामलीला मैदान सोरगढ़ में आज जिला स्तरीय अधिवेशन के दौरान उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षा संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। अधिवेशन का बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इससे पूर्व कल्पना शाही, मुन्नी नयाल एवं आभा द्वारा तिलक लगाकर अतिथियों का स्वागत किया गया।
अधिवेशन में प्रथम सत्र में ललित बसेड़ा, प्रवीण रावल राजकीय शिक्षक संघ मंत्री, विजेंद्र लूंठी एनएमओपीएस अध्यक्ष आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। पर्यवेक्षक के रूप में नैनीताल जिले के प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मनोज तिवारी, जनपद पौड़ी अध्यक्ष मनोज सजवान, दीपक तथा बागेश्वर के अध्यक्ष दीपक रावत एवं निर्वाचन अधिकारी के रूप में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कमलेश उप्रेती द्वारा चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
निर्वाचन के उपरांत द्वितीय सत्र में चुनाव की घोषणा की गई। जिसमें जिला अध्यक्ष के रूप में चौथी बार जितेंद्र वल्दिया, मंत्री पद पर तीसरी बार जेपी वर्मा एवं त्रिलोचन जोशी कोषाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसके अतिरिक्त 18 पदों वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण दत्त पंत, उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह नबियाल, शांता जोशी, मीना डसीला नरेश कुमार पुनेठा, गंगा उप्रेती, संयुक्त मंत्री ललित बसेड़ा,
उप मंत्री प्रमोद कुमार जोशी व रवींद्र पांडे, संगठन मंत्री भीम राम, चंचल सिह वल्दिया, महेंद्र सिंह वल्दिया, पुष्पा बिष्ट, प्रचार मंत्री कुमुद कुमार पांडे, मनोज नगन्याल, प्रीति गिरी, नेत्र सिंह कोरंगा तथा लेखाकार हरीश चंद्र पंत निवार्चित हुए। पौड़ी से आए पर्यवेक्षक दीपक द्वारा नव निवार्चित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उपस्थित अतिथियों द्वारा सभी निवार्चित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गई।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।