CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : मुखबिर की सूचना पर नगर क्षेत्र में वाहन से बरामद बीयर की पेटियां

चालक गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज

अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम को लेकर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने एक वाहन से पेटियों से अवैध बीयर बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 

ad

बीती रात पुलिस द्वारा चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम उपनिरीक्षक कमलेश चन्द्र, एसओजी हेड कांस्टेबल दीपक खनका, कांस्टेबलसोनू कार्की, गोविन्द रौतेला व प्रकाश नगरकोटी द्वारा मुखबिर की सूचना पर घंटाकरण में वाहनों की चेकिंग की गई।

 

इस दौरान एक टैक्सी को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से कुल 15 गत्ते की पेटियों में 360 कैन अवैध बियर बरामद की गई। मौके पर आरोपी किरन कुमार कोहली, निवासी ग्राम सलकोट खतीगांव को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते