पिथौरागढ़ : एक व्यक्ति को किया डिजिटल अरेस्ट, हड़पे 10 लाख रूपये
साइबर सैल की तत्परता से ठगी गई राशि वापस

पिथौरागढ़ के जाजरदेव क्षेत्र में एक व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट करते हुए 10 लाख रूपए हड़प लिए। जिसकी शिकायत व्यक्ति द्वारा साइबर सैल में की गई। साइबर सैल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए व्यक्ति की धनराशि उसके खाते में वापस कराई गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के निकट पण्डा जाजरदेवल निवासी एक व्यक्ति द्वारा साइबर सैल में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उन्हें किसी अनजान व्यक्ति का फोन आया जिसके द्वारा बताया गया कि तुम्हारा मोबाइल नम्बर किसी बड़े अपराध में लिप्त पाया गया है इसलिये तुम्हें डिजिटल एरेस्ट किया जाता है। इस दौरान ठगों द्वारा शिकायतकर्ता के खाते की जानकारी ली तथा उसके खाते से 10 लाख रूपये हड़प लिये।
मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के आदेशानुसार पुलिस की साइबर सैल टीम ने त्वरित कार्यवाही की। टीम के प्रभारी उप निरीक्षक मनोज पाण्डेय, हेड कांस्टेबल अनिल, दिनेश व कांस्टेबल विपिन ओली, मनोज कुमार और महिला कांस्टेबल गीता ने बैंक स्टेटमेंट और आवश्यक दस्तावेजों की जांच करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के बाद शिकायतकर्ता के खाते में धनराशि वापस करा दी। जिसको लेकर व्यक्ति ने खुशी व्यक्त करते हुए पुलिस साइबर सैल टीम का आभार व्यक्त किया।
पुलिस ने आम जनता से कहा है कि किसी भी डिजिटल एरेस्ट जैसी कोई चीज नहीं होती है यदि कोई भी पुलिस, सीबीआई या कोई भी अधिकारी बनकर फोन करता है तथा पैंसों की मांग करता है तो इसकी सूचना तुरंत 1930 पर देने की अपील की है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।