पिथौरागढ़ : पदमश्री से सम्मानित डा. शेखर पाठक की माता का निधन
विभिन्न संगठनों ने किया शोक व्यक्त
पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट के पठक्यूडा गांव निवासी इतिहासकार पदमश्री डाक्टर शेखर पाठक की माता प्रेमा पाठक का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वे बीते दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। बीती रात पठक्यूड़ा स्थित अपने आवास में उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और लोगों ने उनके आवास में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। आज गुरूवार को उनका अंतिम संस्कार रामेश्वर घाट में किया गया, चिता को मुखाग्नि उनके पुत्र डा. शेखर पाठक, भानु पाठक, प्रकाश पाठक, भतीजे गिरिजा पाठक व हरीश पाठक ने दी। इतिहासकार पदमश्री डाक्टर शेखर पाठक की माता के निधन पर विभिन्न संगठनों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







