पिथौरागढ़ : दर्जनों लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई
सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी, एक वारंटी गिरफ्तार

सीमांत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने को लेकर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी है।

क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं क्षेत्राधिकारी केएस रावत के पर्यवेक्षण में चले अभियान के तहत गठित पुलिस टीमों ने थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर सक्रियता से वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले कुल 78 लोगों के विरूद्ध एमवी एक्ट, सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले कुल 15 लोगों के विरूद्ध पुलिस एक्ट तथा सार्वजनिक स्थलों पर गुटका व तम्बाकू का सेवन करने वाले कुल 07 लोगों के विरूद्ध कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी।
इधर वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डे के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक महावीर सिंह, हेड कांस्टेबल जरनैल सिंह द्वारा आरोपी नरेन्द्र सिंह, ग्राम गौंछ, मड़मानले को कस्बे से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध चैक बाउन्स के मामले में धारा 138 एनआई एक्ट के अंतर्गत वाद न्यायालय में विचाराधीन था। न्यायालय द्वारा कई बार समन भेजे जाने के बावजूद आरोपी हाजिर नहीं हुआ, जिस कारण अदालत द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







