पिथौरागढ़ : दो आरोपियों को घर से किया पुलिस ने गिरफ्तार
वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस का अभियान जारी

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान जिलेभर में जारी है, जिसके तहत पिथौरागढ़ और बेरीनाग ने पुलिस ने दो वारंटी आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। कई बार समन भेजे जाने के बावजूद भी आरोपी न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली पिथौरागढ़ के उप निरीक्षक हीरा सिंह डांगी, कांस्टेबल नीरज भोज व होशियार सिंह द्वारा वारण्टी आरोपी राजेन्द्र खिमाल, निवासी जीआईसी रोड को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत वाद न्यायालय में विचाराधीन था।
इधर कोतवाली बेरीनाग के अपर उप निरीक्षक भुवन चन्द्र पाण्डेय द्वारा वारण्टी आरोपी शमशेर सिंह निवासी बोरासंगर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत वाद न्यायालय में विचाराधीन था। दोनों को न्यायालय द्वारा कई बार समन भेजे जाने के बावजूद भी उपस्थित नहीं होने पर आरोपियों के खिलाफ अदालत द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी के उपरान्त आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूर्ण कर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







