CrimePithoragarhUttarakhand News
पिथौरागढ़ : पुलिस की देर रात सघन चेकिंग, हुई गिरफ्तारी
ड्रिंक एण्ड ड्राईव करने पर सख्त कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के आदेशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक धारचुला केएस रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा जिलेभर में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर देर रात्रि तक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इसी क्रम में बीती रात थानाध्यक्ष जौलबीजी प्रदीप यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा जौलजीबी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक गणेश सिंह को गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







