CrimePithoragarhUttarakhand News
पिथौरागढ़ : गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी, आरोपी गिरफ्तार
14 बोतल अवैध शराब बरामद

अवैध मादक पदार्थो की बिक्री व तस्करी की रोकथाम को लेकर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस का अभियान जारी है, जिसके तहत थल क्षेत्र में पुलिस ने एक आरोपी को 14 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष थल प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम खैरना थाना थल क्षेत्र में छापेमारी कर एक व्यक्ति भगवान रावत को 14 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना थल में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इधर पुलिस ने अभियान लगातार जारी रखने की बात कही है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







