
36वें सड़क सुरक्षा माह के तहत पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जिलेभर में यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैनीपातल में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी।

इस दौरान हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग, गति सीमा का पालन, नशे में वाहन न चलाने के साथ ही साइबर अपराध और नशे के दुष्परिणामों के बारे में भी जागरूक किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







