पिथौरागढ़ : पुलिस ने युवक को समझाने किया प्रयास, जब नहीं माना तो किया गिरफ्तार
118 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई, बार्बर शॉप तथा मीट शॉप का सत्यापन अभियान

अवैध मादक पदार्थो की तस्करी, यातायात व मिशन मयार्दा नियमों को उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है।

सीओ गोविंद बल्लभ जोश व केएस रावत के पर्यवेक्षण में चले अभियान के तहत घाटबगड़ निवासी अर्जुन ग्वाल द्वारा बलुवाकोट निवासी एक व्यक्ति के साथ लडाई-झगडा करने की सूचना पर थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में अपर अपर उप निरीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह व टीम द्वारा उसे काफी समझाने का प्रयास किया गया पर वह नही माना, जिसके पश्चात पुलिस द्वारा उसे बीएनएसएस की धारा 126/135/170 के तहत गिरफ्तार किया गया। साथ ही कुल 112 व्यक्तियों के विरुद्ध एमवी एक्ट पुलिस एक्ट एवं कोटपा एक्ट के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की गई।
इधर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी संजीव कुमार, थानाध्यक्ष मुनस्यारी अनिल आर्या, थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा, थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज व थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पांडे के नेतृत्व में कस्बा जौलजीबी, कस्बा मुनस्यारी, कस्बा बलुवाकोट, कस्बा अस्कोट व जाजरदेवल क्षेत्रों में संचालित समस्त बार्बर शॉप (हेयर सैलून) तथा मीट शॉप का विस्तृत सत्यापन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा बार्बर शॉप में कार्यरत कर्मचारियों के सत्यापन किये गये। साथ ही सभी मीट दुकानों के लाइसेंस की जांच की गई एवं यह सुनिश्चित किया गया कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों और स्वच्छता मानकों का पालन कर रहे हैं या नहीं। इस दौरान मीट विक्रेताओं को स्वच्छता बनाए रखने, खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने और उचित तरीके से व्यवसाय संचालित करने के संबंध में दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बिना वैध लाइसेंस के कार्य कर रही दुकानों को चेतावनी दी गई तथा पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई ।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







