पिथौरागढ़ : दो अलग- अलग मामलों में पुलिस की त्वरित कार्रवाई
भवन स्वामी के खिलाफ 10 हजार के चालान की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने व शांति भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

जिसके तहत थाना थल क्षेत्रान्तर्गत खनपर निवासी ज्योति तिवारी द्वारा गांव में उत्पात मचाने की सूचना पर थानाध्यक्ष शंकर सिंह के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक विनोद भट्ट, हेड कांस्टेबल राजेश, कांस्टेबल जगदीश द्वारा व्यक्ति को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। साथ ही जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा के अंतर्गत कुल 59 लोगों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की गई।
इसके अतिरिक्त थल के रसियापाटा क्षेत्र में चैकिंग अभियान के दौरान थानाध्यक्ष शंकर सिंह के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक विनोद भट्ट, हेड कांस्टेबल राजेश, कांस्टेबल जगदीश द्वारा एक मकान में 04 मजदूरों को बिना सत्यापन के पाए जाने पर भवन स्वामी गिरिजा भट्ट के विरूद्ध 10 हजार रूपये की चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए बगैर सत्यापन के किसी बाहरी व्यक्ति की जानकारी होने पर तुरंत सूचना नजदीकी थाना व चौकी में देने को कहा है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







