PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़: नवरात्रि  रामलीला मंचन की तैयारियां अंतिम चरण में

नवरात्रि के अवसर पर महाकाली मंदिर परिसर में आयोजित होगी रामलीला

पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट श्री महाकाली दरबार रामलीला कमेटी एवं सांस्कृतिक मंच द्वारा नवरात्रि के अवसर पर महाकाली मंदिर परिसर में आयोजित होने वाली रामलीला मंचन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मुख्य निर्देशक सूबेदार शंकर सिंह रावल और सह निर्देशक किशन उप्रेती ने बताया कि अभिनय करने वाले सभी पात्रों का चयन हो चुका है।

 

ad

इस बार क्षेत्र की कई बालिकाएं भी विभिन्न किरदारों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। बताया कि जल्द ही कमेटी की अंतिम बैठक आयोजित होगीए जिसमें सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। प्रशिक्षण एवं तैयारी में सचिव गजेंद्र रावल, कोषाध्यक्ष नरेंद्र रावल, सहनिर्देशक कैलाश सिंह, ललित उप्रेती, धीरेंद्र बिष्ट प्यारे लाल साह, दिनेश बिष्ट, भगवत रावल, प्रकाश लाल शाह और दीपक जोशी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, वहीं संगीत व्यवस्था में हारमोनियम वादक विशाल सोरियाल और तबला वादक प्रियांशु कुमार सहयोग कर रहे हैं।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते