PithoragarhUttarakhand News
पिथौरागढ़ : नन्हीं परी मामले में सरकार का बड़ा कदम, पुनर्विचार याचिका दाखिल
जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने की परिजनों से भेंट

नन्हीं परी मामले में उत्तराखंड सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दाखिल की है। इस याचिका का प्रारूपण एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र आर्या द्वारा किया गया, जबकि सरकार ने पैरवी की जिम्मेदारी भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को सौंपी है।

पिथौरागढ़ जिलाधिकारी डीएम विनोद गोस्वामी, एसडीएम सदर मंजीत सिंह और सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी ने परिजनों से भेंट कर जानकारी दी और शासन-प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। परिजनों ने सरकार के इस कदम पर संतोष जताते हुए उम्मीद जताई है कि नन्हीं परी को न्याय मिलेगा।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







