Uttarakhand NewsWeather

मौसम अलर्ट : प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सीएम ने की लोगों से सतर्क रहने की अपील

प्रदेश के पर्वतीय सहित मैदानी जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में बीेते दिनों से बारिश जारी है। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के भीतर पर्वतीय और कुछ मैदानी क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा की संभावना जताई है।

 

ad

चेतावनी को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा है। मौसम विभाग पूर्वानुमान के चलते आज (रविवार) से अगले तीन दिन तक प्रदेश के सात जिलों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि अन्य कई जिलों में भी तेज दौर की बारिश के संभावना जताई गई है।

 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज 29 जून से एक जुलाई तक दून सहित टिहरी, पौड़ी, चम्पावत, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जनपद के भी कुछ क्षेत्रों में कई दौर की भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

 

उन्होंने लोगों को हिदायत देते हुए कहा कि इन तीन दिनों में जलभराव, भूस्खलन होने के साथ नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है। उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिगत दिन के साथ रात के समय भी अधिक सतर्क रहने व नदी-नालों के आसपास जाने से परहेज करने और आवश्यक न हो तो पर्वतीय इलाकों में यात्रा करने से बचने की अपील की है।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते