पिथौरागढ़ : पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक महिला सहित पांच गिरफ्तार
वारण्टी आरोपियों के खिलाफ अभियान जारी

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशानुसार वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाया जा रहा पुलिस का अभियान लगातार जारी है, जिसे तहत कोतवाल पुलिस टीम ने एसएचओ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में एक महिला सहित कुल 05 वारण्टी आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के विरूद्ध धारा 147/323ध्/325/352/504/506 भादवि के तहत न्यायालाय में वाद चल रहा था। अदालत द्वारा बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद आरोपियों के न्यायालय में पेश नहीं होने पर उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर चौकी प्रभारी ऐंचोली उप निरीक्षक कमलेश जोशी, उप निरीक्षक मनोज जलाल, महिला होम गार्ड अमृता, नीतू, व हेमलता द्वारा आरोपित मनोज सिंह बोरा, निवासी सुनकुड़ा रौंकौसी जिला बजांग नेपाल, हाल निकट डाट पुलिया ऐचोली,
जोग लुहार उर्फ जगदीश, निवासी शिखरपुर गाजरी, बैतड़ी नेपाल, हाल निकट डाट पुलिया ऐचोली, चन्दन उर्फ चन्द्र लोहिया, निवासी उपरोक्त, योगेन्द्र लुहार, निवासी शुखरपुर बैतड़ी नेपाल हाल निकट डाट पुलिया ऐचोली, धाना देवी, निवासी उपरोक्त को कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।