पिथौरागढ़ : मन की बात कार्यक्रम के प्रदेश सह संयोजक बने शौर्य चुफाल
क्षेत्र में खुशी का माहौल

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) उत्तराखंड के आईटी प्रदेश सह संयोजक शौर्य चुफाल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर डीडीहाट विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र चुफाल,
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लोकेश भड़, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष शुभम चंद, मंडल अध्यक्ष पूरन खोलिया, नगर मंडल अध्यक्ष दीपेश जंगपांगी सहित भाजपा के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शौर्य चुफाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि शौर्य चुफाल संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए मन की बात कार्यक्रम को
अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नई जिम्मेदारी मिलने पर शौर्य चुफाल ने विधायक बिशन सिंह चुफाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मन की बात कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक पूरन नगरकोटी सहित संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, उस पर वे पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







