CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : तस्करी सहित अन्य मामलों में छह लोग गिरफ्तार

यातायात नियमों का उल्लंघन व हुड़दंग मचाने वाले 128 के विरुद्ध कार्रवाई

शराब तस्करी करने वालों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों तथा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस द्वारा जिलेभर में क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, क्षेत्राधिकारी डीडीहाट कुंवर सिंह रावत एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

 

ad

जिसके तहत एसएचओ कोतवाली जौलजीबी संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम हे0 का0 चन्द्रशेखरए, का0 महेश बोरा द्वारा अवैध शराब तस्करी की रोकथाम हेतु चैकिंग के दौरान दातु खेड़ा गेट जौलजीबी के पास प्रेम भण्डारी को 05 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कोतवाली जौलजीबी में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

 

एसओ कोतवाली डीडीहाट हरीश सिंह कोरंगा के नेतृत्व में उ0नि0 प्रियंका मौनी, अपर उपनिरीक्षक प्रदीप मिश्रा व टीम द्वारा होटल ढाबा चैकिंग के दौरान आदि चौरा चामा रोड पर स्थित एक ढाबे में अवैध शराब परोसने वाले ढाबा संचालक कल्याण सिंह चौहान को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कोतवाली डीडीहाट में धारा 21ध्/60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया । इसी क्रम में पुलिस को मिली सूचना पर कि राजीव धर्मशक्तु द्वारा गाली गलौच, लड़ाई-झगड़ा कर उत्पात मचाया है ।

 

पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर उक्त व्यक्ति को शान्ति व्यवस्था भंग के जुर्म में धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। एसओ बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में उ0नि0 पूजा मेहरा मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक शुभम कुमार को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।

 

कस्बा धारचुला में दो लोगों भूपेन्द्र सिंह व दान सिंह द्वारा वन वे टैफिक व्यवस्था में विपरीत दिशा में वाहन ले जाने तथा पुलिस द्वारा समझाने पर भी आदेशों का उल्लंघन कर सरे आम उत्पात माचने पर उ0नि0 योगेश कुमार द्वारा दोनों व्यक्तियों को धारा 170 बीण्एनण्एसण्एसण् के तहत गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 128 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते