पिथौरागढ़ : पुलिस टीम की कार्रवाई पर एसपी ने की पुरस्कार की घोषणा
अवैध पटाखों की बिक्री पर कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

दीप पर्व के दौरान अवैध सामान व आतिशबाजी को लेकर पुलिस द्वारा निगरानी व चेकिंग अभियान जारी है, जिसके तहत पुलिस टीम ने नगर के निकट एक गोदाम में अवैध पटाखे भंडार करने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में नगर कोतवाली पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसके तहत प्रभारी कोतवाली मदन बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम चौकी एंचोली प्रभारी उप निरीक्षक कमलेश जोशी, उपनिरीक्षक मनोज जलाल, कांस्टेबल दिगंबर खाती व नवींद्र प्रसाद द्वारा विजडम तिराहे के पास स्थित एक फास्ट फूड गोदाम से
अवैध रूप से आतिशबाजी का सामान (15 पेटी पटाखे) बेचने और भंडार करके रखने में कैलाश सिंह कठायत को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम को 2500 रुपए नकद पुरस्कार की घोषणा की है। पुलिस ने आम जनता से किसी भी प्रकार के अवैध सामान, विशेष रूप से पटाखों की बिक्री और भंडारण की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







